अखंड लोक

मोहाली

मोहाली (अखंड लोक)। मोहाली के फेज-8 में पार्किंग को लेकर छोटा-सा विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक पर जानलेवा हमला हो गया। सड़क के बीच खड़ी गाड़ी से साइड मांगने पर दो हमलावरों ने युवक को बुरी तरह पीटा। हमले में युवक की नाक की हड्डी टूट गई और पीठ पर गहरी चोटें आईं।

चंडीगढ़ के सेक्टर-14 निवासी नितीश चौधरी ने बताया कि वह फेज-8 में एक निजी कंपनी में काम करता है। शाम करीब 7:10 बजे जब वह ऑफिस से निकला तो उसके ऑफिस से करीब 200 मीटर दूर सड़क के बीच एक गाड़ी खड़ी थी, जिससे रास्ता बाधित हो रहा था। नितीश ने वहां खड़े लोगों से गाड़ी साइड में करने के लिए कहा ताकि वह आगे निकल सकें।

इस बात पर गाड़ी के पास मौजूद दो व्यक्ति भड़क गए। उन्होंने नितीश के साथ बहस शुरू कर दी। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने नितीश पर हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक को बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी नाक की हड्डी टूट गई और पीठ पर गहरी चोटें आईं।

घायल नितीश को तुरंत सिविल अस्पताल मोहाली पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हमलावर फरार हैं, लेकिन पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

यह घटना एक बार फिर छोटे-छोटे विवादों में हिंसा की बढ़ती प्रवृत्ति को उजागर करती है। इलाके में लोग पुलिस से त्वरित कार्रवाई और सड़क पर पार्किंग नियमों की सख्ती की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here