50 लाख रुपए का चोरी का सामान बरामद
मोहाली 28 जनवरी (ज्योति सिंगला) मोहाली पुलिस द्वारा दुकानों में पाड लगाकर चोरी करने वाले गिरोह के 9 मेंबरों को काबू करने में सफलता प्राप्त की है। जो रेकी कर लोगों की दुकानों और गोदामों में से बड़ी मात्रा में ग्रॉसरी का सामान चुराते थे। इस सुबधी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए मोहाली के एसपी श्री हरविंदर सिंह विर्क और डीएसपी सिटी वन श्री गुरुशेर सिंह संधू ने बताया कि इस गिरोह को जिला पुलिस की ओर से बुरे असुरों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के अंतर्गत थाना मटौर के मुखी इंस्पेक्टर अशोक कुमार की अगुवाई में पुलिस पार्टी द्वारा काबू किया गया है। जिनकी पहचान जसवीर सिंह पुत्र दयाल सिंह निवासी गुरु अंगद देव कॉलोनी गांव जडोली राजपुरा, साहिल व सुलभ पुत्र रामलाल निवासी महावीर मंदिर राजपुरा, साहिल पुत्तर जसवीर सिंह निवासी गुरु अंगद देव कॉलोनी गांव जडोरी राजपुरा, ईशांत खन्ना उर्फ इशू पुत्र अशोक कुमार निवासी वार्ड नंबर 15 खरड़, साहिब सिंह उर्फ साहिबप्रीत पुत्र रंजीत सिंह नजदीक किला कंपलेक्स खरड़ के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि इन की पूछताछ करने पर इनकी ओर से चोरी का सामान खरीदने वाले दुकानदार नरेश पुत्र मदनलाल निवासी गांधी कॉलोनी राजपुरा, मनीष कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी राजपुरा टाउन, संगम सिंधी उत्तर महेंद्र कुमार निवासी गली नंबर 5 त्रिपुरी टाउन पटियाला को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों द्वारा चार महिंद्रा गाड़ियां चोरी की गई थी। जिनमें से एक महिंद्रा गाड़ी बरामद कर ली गई है और भारी मात्रा में चोरी की हुई ग्रॉसरी और दवाइयां नशीलियां गोलियां भी बरामद हुई हैं। उन्होंने बताया कि इनके पास से बरामद हुए सामान की कीमत₹50 लाख के करीब है। उन्होंने बताया कि इन दोषियों में से साहिल होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा है और मनीष ज फार्मेसी की पढ़ाई करता है जसवीर और ईशु अनपढ़ हैं और बाकी दोषी आठवीं से बारहवीं तक पढ़े हुए हैं, और गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों मैं से कई पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि यह गिरोह डेरा बस्सी मोहाली के एरिया में बड़ी दुकानों और गोदामों की रेकी कर उनमें पाड लगा कर बड़ी मात्रा में सामान की चोरी करते थे। इन सभी दोषियों को माननीय अदालत में पेश कर 5 दिन का रिमांड हासिल किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम पूछताछ में तीन चोरी जीरकपुर और एक चोरी शाही माजरा करने की बात मान चुके हैं और आगे की पूछताछ जारी है। जिससे इन के और ग्रुप के मेंबर और चोरियां करने के बारे में खुलासे होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here