डेराबस्सी / अखंड लोक (देव शर्म)
नगर काउंसिल डेराबस्सी के अधीन आते शक्ति नगर मोहल्ले से एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामले की जांच कर रहे एएसआई दिलबाग सिंह के अनुसार पुलिस को दी गई शिकायत में मुस्तकीन पुत्र बाबू निवासी शक्ति नगर, डेराबस्सी ने बताया कि उसके 5 बच्चे हैं। बीती 27 फरवरी को रात करीब 8 बजे वह अपने परिवार के साथ रमजान के दिनों के कारण मस्जिद गया हुआ था और अपनी 17 वर्षीय बेटी अमरीन को घर पर छोड़ गया था।
जब वह रात 9:15 बजे घर वापस आए तो देखा कि अमरीन घर में नहीं थी। उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। अपनी तरफ से खोजबीन करने पर पता चला कि उनकी बेटी अमरीन को वासिक खान शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है।
पुलिस ने नाबालिग लड़की के पिता के बयान के आधार पर वासिक खान पुत्र वाजिद खान निवासी गुलाबगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।




