जीरकपुर/ अखंड लोक संवाददाता
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पंजाब कांग्रेस के प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दीपइंदर सिंह ढिल्लों के परिवार से मुलाकात कर उनके पौत्र (पोता) के स्वास्थ्य की जानकारी ली। दोनों नेता विशेष रूप से अस्पताल पहुंचे और परिवार के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

जानकारी के अनुसार, दीपइंदर सिंह ढिल्लों के पुत्र उदयवीर सिंह के बेटे का कुछ दिन पहले ऑपरेशन हुआ था। बच्चे की सेहत में सुधार की जानकारी मिलने पर राजा वड़िंग और भूपेश बघेल ने अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से उपचार और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली तथा परिवार से बातचीत की।

इस दौरान दोनों नेताओं ने उदयवीर सिंह और दीपइंदर सिंह ढिल्लों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कांग्रेस परिवार इस कठिन समय में उनके साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने बच्चे के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उसके जल्द पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

राजा वड़िंग और भूपेश बघेल ने कहा कि दीपइंदर सिंह ढिल्लों का परिवार लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़ा रहा है और पार्टी उनके सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रहेगी।

इस अवसर पर कांग्रेस के कई स्थानीय नेता, कार्यकर्ता तथा परिवार के सदस्य भी अस्पताल में मौजूद रहे और बच्चे के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here