जीरकपुर /अखंड लोक (देव शर्मा)
जीरकपुर में पारिवारिक विवाद उस समय कानूनी मामले में बदल गया जब उधार दिए गए पैसों को लेकर बेटी ने अपने ही पिता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। शिकायत के आधार पर जीरकपुर थाना पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि उसके पिता ने उससे कुछ समय पहले आर्थिक जरूरत बताकर पैसे उधार लिए थे। कई बार रकम वापस मांगने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लगातार विवाद बना हुआ था।
युवती का आरोप है कि जब वह दोबारा अपने पैसे मांगने के लिए पिता के पास पहुंची तो कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर उसके पिता ने कथित रूप से उसके साथ मारपीट की और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत कर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद जीरकपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here