जीरकपुर, अखंड लोक ब्यूरो
डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र के मंडल जीरकपुर के अंतर्गत वीआईपी रोड स्थित सावित्री ग्रीन्स सोसाइटी में भारतीय जनता पार्टी की ओर से जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता गुरदर्शन सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया और सोसाइटी के निवासियों से मुलाकात कर विभिन्न स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की।
इस दौरान गुरदर्शन सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करें तथा लोगों के बीच लगातार संपर्क बनाए रखें।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने क्षेत्र से जुड़ी कई समस्याएं भी उनके समक्ष रखीं। सैनी ने आश्वासन दिया कि जनहित से जुड़े मुद्दों को संबंधित विभागों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के साथ निरंतर संवाद और सेवा की भावना से कार्य कर रही है तथा पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है।
बैठक में मौजूद भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here