डीजीपी पंजाब दिनकर गुप्ता ने नए पुलिस स्टेशन का किया उद्घाटन

0
111

194 सीसीटीवी कैमरे मोहाली के ग्रामीण क्षेत्र पर रखेंगे नजर

मोहाली/अखंड लोक (ज्योति सिंगला)। पंजाब के बच्चे महिलाएं व बुजुर्ग पुलिस के पास आसानी से अपनी शिकायत दर्ज कर

वा सकते हैं क्योंकि पंजाब पुलिस द्वारा राज्य के पुलिस थानों के साथ सात नजदीक सांझ केंद्रों में सांझ शक्ति हेल्प टैक्स स्थापित किए गए हैं। यह उक्त विचार डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस डीजीपी पंजाब दिनकर गुप्ता द्वारा आज मोहाली में पुलिस स्टेशन फेस-11 की इमारत और सांझ केंद्र में नए सांझ शक्ति हेल्प डेस्क के साथ वकारी प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग के लिए सुरक्षित और अच्छा वातावरण मुहैया करवाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। चाहे जो भी हो वह अपनी शिकायतें को बिना किसी झिझक के पुलिस के साथ साझा कर सकें। इस मौके पर डीजीपी के साथ पंजाब पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन पीपीएससी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर एनके तिवारी आईपीएस भी उपस्थित रहे। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाएं बच्चे व बुजुर्ग नागरिकों के लिए पंजाब पुलिस की सांच शक्ति हेल्प डेस्क और 181 गैर इमरजेंसी हेल्पलाइन की शुरूआत की गई। डीजीपी ने रूरल सीसीटीवी प्रोजेक्ट का तौर पर उद्घाटन भी किया जिसके अंतर्गत एक करोड की लागत से ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए। इस मौके डीजीपी पंजाब द्वारा 14 महिला अधिकारियों की अच्छी सेवाओं को देखते हुए उन्हें प्रशंसा पत्र दिए गए। इसके अलावा 7 पुलिस अधिकारियों के बच्चों को भी सम्मानित किया गया जिनके द्वारा खेलो में बड़ी उपलब्धि हासिल की गई है। इसके साथ ही डीजीपी दिनकर गुप्ता द्वारा विभाग के सहायक स्टाफ को अच्छी सेवाएं निभाने के लिए सम्मानित किया गया। बता दें कि 2 करोड रुपए की लागत से दो मंजिला बने नए बने पुलिस स्टेशन के ग्राउंड फ्लोर एसएचओ फेस-11 का आॅफिस और उनके स्टाफ के लिए बनाया गया है। डीजीपी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आधार पर किराएदार की तस्दीक और शकील व्यक्ति की पहचान करने के लिए एक आधुनिक सॉफ्टवेयर प्रस्ताव पारित करने के लिए मोहाली पुलिस की प्रशंसा की। इस मौके मोहाली एसएसपी सत्येंद्र सिंह कहां के मोहाली में किराए के मकानों में रहने वाले लोग अपने आपको आसानी के साथ रजिस्टर करवा सकेंगे। इस मौके बाल विवाह कमेटी नगर के चेयरमैन और मेंबर जिला व सेशन जज(सेवा मुक्त) जगरूप सिंह और एनजीओ बचपन बचाओ आंदोलन के नुमाइंदे भी उपस्थित थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here