चंडीगढ़/अखंड लोक (प्रिंस गर्ग) 

चंडीगढ़ पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12.30 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

पुलिस को यह सफलता कंवरदीप कौर (एसएसपी, यूटी चंडीगढ़) के दिशा-निर्देशों, के.एम. प्रियंका (एसपी/सिटी) के मार्गदर्शन तथा धीरज कुमार की निगरानी में मिली। सेक्टर-39 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, 2 मई 2026 को एएसआई पारस अपनी टीम के साथ सेक्टर-56 स्थित सरकारी हाई स्कूल के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध हालत में रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 12.30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान काव्या (20 वर्ष), पुत्र तिलक राज, निवासी हनुमान मंदिर के पास, जगतपुरा, फेज-11, मोहाली (पंजाब) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-39 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत एफआईआर नंबर 66 दिनांक 2 मई 2026 को मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बरामद नशीला पदार्थ कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी को माननीय ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करने की प्रक्रिया जारी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here