ज़ीरकपुर / अखंड लोक (देव शर्मा)
ज़ीरकपुर पुलिस को अवैध शराब के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। जानकारी के अनुसार यह शराब चंडीगढ़ से सप्लाई की जा रही थी।

ज़ीरकपुर के पुलिस अधिकारी जीवन सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को शक के आधार पर रोका था। जब ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें से शराब की बड़ी मात्रा में पेटियां बरामद हुईं। इसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

फिलहाल ज़ीरकपुर पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ड्राइवर को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा, ताकि अवैध शराब के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा सके।

पुलिस का कहना है कि इलाके में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here