घर की छत से लटकी मिली 13 साल की बच्ची 
पिंजौर (कमलेश्वर चतुर्वेदी )
नगर निगम वार्ड 6 के अंतर्गत पड़ने वाले रामपुर शिरडी की लेबर कॉलोनी में आज एक 13 साल की बच्ची घर की छत से लटकी हुई मिली लड़की के भाई आशीष ने बताया कि दोपहर स्कूल से आई और हम बहन भाई दूसरे कमरे में सो गए थोड़ी देर बाद पता चला कि रानी छत से लटकी हुई है घर में मौजूद बच्चों ने शोर मचाया और घर के कमरे का दरवाजा खोलकर रानी को नीचे उतारा गया उधर मृतक रानी के पिता लालमन सिंह ने बताया कि चंडी मंदिर का एक लड़का उनकी बेटी को परेशान करता था और आज भी उनके घर के पास वह लड़का आया था वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और क्राइम ऑफ सीन की टीम पहुंची जहां पर मौके पर मौजूद अधिकारी रति सैनी ने बताया कि अभी बॉडी की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम होने के बाद ही इसके बारे में कुछ कहा जा सकता है



