नई दिल्ली (Taaza Khabar 24)। मसरूफियत भरी इस जिंदगी का सबसे ज्यादा असर सिर्फ और सिर्फ हमारी याददाश्त पर ही पड़ता रहा है। चाहे घर हो, ऑफिस हो और फिर जिम्मेदारियों के बोझ ने हमारी याददाश्क को कमजोर कर दिया गया है। वैसे दिमाग पर काम-काज का हमेशा ही इतना दबाव रहता है कि हम जरूरी लेन-देन और साथ ही खास दिनों को भी अचानक भूलने लगते हैं। उम्र बढ़ने का याददाश्त पर भी सीधा असर होता है और ये हम सभी ही अच्छे से जानते हैं। वैसे मेडिकल भाषा में वैज्ञानिको का साफ़ तौर पर ये कहना है कि याददाश्त हमेशा ही तब कम होती है जब हमारे दिमाग में एमिलॉयट बीटा नामक प्रोटीन का स्तर अचानक से बढ़ जाता है, जिस को नियंत्रित रखना बहुत ही जरूरी होता है। यह प्रोटीन हमारी बढ़ती उम्र के साथ बढ़ता रहता है।

लेकिन कम उम्र में आपकी याददाश्त का कमजोर होना आप के लिए परेशानी का सबब है। अगर आप भी सामान रख कर आप भूल जाते है? या फिर जरूरी काम याद ही नहीं रहता है तो ? या इन सब के बाद आप बच्चों का बर्थडे तक भी भूल जाते है? तो ये आप समझ जाइए की आपकी याददाश्त भी प्रभावित होने लगी है। आपको बता दे कि इस याददाश्त को स्ट्रांग रखने के लिए आपका वर्कआउट और आपकी डाइट दोनों ही बहुत जिम्मेदार होती है। चलिए आपको बताते है की आपको किन चीजों को अपने डाइट में शामिल करना चाहिए ताकि आपकी याददाश्त दुरुस्त ही रहे।

अगर आपकी यादाश्त में दिक्क्त है तो आप पालक का सेवन करें। बता दे कि पालक में आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम भरपूर मात्रा में मौजूद होती है, जो की याददाश्त को बढ़ाने और आपके सीखने की क्षमता को बढ़ाता है। पालक में विटामिन बी 6, ई और फोलेट भी मौजूद होता है। बता दे कि फोलेट अल्जाइमर हमारे याददाशत को कमजोर होने से बचाता है।

अगर आपको यादाश्त की दिक्क्त है तो लोग अक्सर ही ये मशविरा देते हैं कि अगर आपको याददाश्त को तेज करना है तो आप मछली को खाएं और वैज्ञानिकों ने भी इस बात को सब साबित कर ही दिया है कि मछली हमारे याददाश्त को बहुत ज्यादा बढ़ाती है। डॉक्टर्स के मुताबिक फिश ऑयल में ओमेगा-3 फैटी एसिड मौजूद होता है जो की बच्चों के दिमाग और आंखों के विकास में बहुत ज्यादा मददगार होता है। बता दे कि फैटी फिश में ओमेगा-3 की मात्रा सबसे ज्यादा होती है इसे खाने से दिमाग तेज़ होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here